रोट्रेक्ट क्लब ग्वालियर रीगल की चतुर्थ इंस्टॉलेशन सेरेमनी हुई संपन्न
Aug 16 2022
ग्वालियर। रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल का शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक विशिष्ट अतिथि डीआरआर दीपैंद्र जादौन तथा सहायक प्रांतपाल तरविंदर सतलेजा शपथग्रहण अधिकारी के उपस्थित रहे।
पूर्व अध्यक्ष प्रीति भट्ट तथा सचिव श्रद्धा सिंदे ने कॉलर एक्सचेंज कर नवीन अध्यक्ष निवेश शर्मा तथा सचिव पूनम सिंह दायित्व सौंपकर आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष को तथा शपथग्रहण अधिकारी ने उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक, सहसचिव अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष पचौरी, इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर अमन वर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में विगत वर्ष अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत अध्यक्ष निवेश शर्मा ने अपने आगामी कार्य योजना में बताया कि रोट्रेक्ट रीगल इस वर्ष रक्तदान,करियर वर्कशॉप, वृक्षारोपण, मेडिकल कैंप,तथा एक सरकारी स्कूल को गोद आदि कार्य प्रमुखता से करेगा। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा युवा देश का भविष्य है उसकी ऊर्जा को सही मार्गदर्शन देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर सहायक प्रांतपाल नरेश जैन, महैंद्र शर्मा, राममोहन त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष आकाश बरूआ सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन योगिता पवार तथा आभार सचिव पूनम सिंह ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









