महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने निगम मुख्यालय पर तिरंगा फहराया

Aug 16 2022

ग्वालियर। महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार ने निगम मुख्यालय पर तिरंगा फहराकर शहरवासियों को दीं 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं  ग्वालियर। महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर सभी शहर वासियों एवं निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल, अत्येंद्र सिंह गुर्जर, मुकुल गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  
महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार ने इस अवसर पर शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देशवासियों के लिए आज बहुत ही गौरव का अवसर है इस दिवस को सभी शहरवासी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा घर घर पर तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर एवं आपस में समन्वय बनाकर ग्वालियर शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए कार्य करें। ग्वालियर शहर को स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाने के लिए स्वच्छता में सहभागिता का संकल्प लें। इस अवसर पर महापौर डॉक्टर सिकरवार को निगम के फायर अमले द्वारा सलामी दी गई। इसके साथ ही नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।