प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण

Aug 16 2022

ग्वालियर। आजादी की 75वी बर्षगाठ के अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के सयुक्त तत्वाधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन कर आजादी का जश्न मनाया गया। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में प्रात 8:30 बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने ध्वजारोहण  उपरांत महापुरुषों को नमन  किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर सुरेश सम्राट, बच्चन बिहारी, सुरेश दंडोतिया, राजीव अग्रवाल, जोगेंद्र सेन, हरीश चंद्रा, राम किशन कटारे, राज दुवे, विक्रम सिंह भदौरिया, मचल सिंह, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार, रघुवीर कुशवाह, मुकेश बाथम, अयुव खान, राजू पंडित सहित सभी पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी  ध्वजारोहण कार्यक्रम मेें उपस्थित थे।