संभागायुक्त ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण

Aug 16 2022

ग्वालियर संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना ने राजस्व भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाये। इस अवसर पर आयुक्त श्री सक्सेना ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभ कामनायें दी।