सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

Aug 16 2022

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनी हुई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। राष्ट्र भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने समारोह में खूब समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यकमों में सीएम राईज स्कूल शासकीय पद्मा कन्या उमा विद्यालय को प्रथम, सीएम राईज स्कूल शासकीय कन्या उमा विद्यालय किलागेट को दूसरे एवं रेडिएंट स्कूल को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में इनके अलावा ईसीएस बैगलेस स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय क्र.-1 मुरार और सेंट्रल एकेडमी स्कूल के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में मौजूद जिले के नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया।