समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है-कलेक्टर सिंह
Aug 16 2022
ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के बीच ग्वालियर जिले में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। एसएएफ मैदान पर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ी सुरम्य पहाडिय़ों की गोद में स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित हुए जिले के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के न आ पाने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एसएएफ मैदान पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। कलेक्टर ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
हमारी शान तिरंगा हर घर में फहराया जा रहा है। असली आजादी समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने परेड़ की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की सलामी देने के लिए कदमताल मिलाते हुए जवानों ने परेड़ मैदान में आकर मोर्चा संभाला। खिली धूप में लोगों के चेहरे भी उत्साह से खिले हुए थे। परेड मैदान में मौजूद लोग जवानों और प्रदर्शनियों को देख तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
प्रात ठीक 9 बजे शुरू हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात एक खुले वाहन में सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे खुले वाहन पर सवार थे। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर "स्वतंत्रता दिवस अमर रहे" के जयकारे लगाए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हर घर तिरंगा अभियान की वजह से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार अलग ही छटा बिखरी। पूरा ग्वालियर शहर तिरंगामय नजर आया। वहीं इस बार के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी जश्न-ए-आजादी में शामिल होने पहुँचे।
मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी के बैण्ड की मधुर धुन के साथ निकली संयुक्त परेड सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। संयुक्त परेड में बीएसएफ टेकनपुर, सीआरपीएफ, द्वितीय वाहिनी एसएएफ, 13वीं व 14वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बालक एवं बालिका, एनसीसी जूनियर बालिका एवं नगर सेना की टुकडियां शामिल हुई। संयुक्त परेड के परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह व सहायक परेड कमांडर का दायित्व सूबेदार सुश्री सोनम पाराशर ने निभाया। बीएसएफ बैंड का नेतृत्व एसआई के डेनियल और द्वितीय वाहिनी एसएएफ के बैंड का नेतृत्व प्रधान आरक्षक रामसेवक विसारिया ने किया। आकर्षक परेड की सलामी लेने के पश्चात मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और सभी को कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
संयुक्त परेड में सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर को प्रथम, एसएफ द्वितीय वाहिनी को दूसरे एवं 13वीं बटालियन एसएएफ को तृतीय स्थान की शील्ड से नवाजा गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर बालिका को प्रथम, एनसीसी जूलियर बालिका को द्वितीय एवं एनसीसी सीनियर बालक की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। अपने कार्यों को उत्कृष्ट ढंग से अंजाम देने वाले शासकीय सेवकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर प्रमाण-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









