स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सीमाएं सील, जवान तैनात सात सौ जवान सुरक्षा के लिए तैनात

Aug 14 2022

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस का जश्न शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग को चेक किया। रात्रि गश्त में निकले अफसरों और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थालोंं की तलाशी ली। 
स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए पुलिस जवान अलर्ट मोड पर हैं। जवान और अफसर संदिग्ध नजर आने वाले की जांच कर रहे हंै। रात 10 बजे से ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी जिससे कोई भी बदमाश शहर में प्रवेश नहीं कर सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है। चौराहों से लेकर तंग गलियों में पुलिस के जवान बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। 
बम दस्ते ने ली तलाशी
बम डिस्पोजल दस्ता व डॉग स्क्वाड ने रात से ही शहरभर में घूमते हुए तलाशी लेना शुरू कर दिया। सबसे पहले बम डिस्पोजल दस्ता रेलवे स्टेशन  पहुंचा और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इसके बाद दस्ता बस स्टैंड पहुंचा और यहां पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सुबह होते ही बम डिस्पोजल दस्ते ने, डीबी मॉल, सालासर मॉल, दीनदयाल मॉल सहित भीड़-भाड़ वालें तथा अन्य  सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। 
थाना प्रभारी आज सुबह से ही होटलों व धर्मशालाओं में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देख रहे हैं। पुलिस ने आज सुबह होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों को तलाशा और तलाशी लेने के साथ ही होटल के रजिस्टर भी चेक किए। जिन लोगों पर संदेह नजर आया उन्हें थाने लाकर पूछताछ की।