एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Aug 14 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिता का सांस्कृतिक आयोजन एक शाम राष्ट्र के नाम का इन्दरगंज चौराहा पर किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब 100 बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रस्तुति दी। गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि महापौर  शोभा सिकरवार  एवम विधायक सतीश सिकरवार उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत डाक्टर शिखा क_ल, डॉ प्रीति मनीष रस्तोगी, अशोक जैन ने किया। इस अवसर महापौर शोभा सिकरवार एवम विधायक सतीश सिंह सिकरवार  ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एवम समस्त शहरवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।