स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित

Aug 14 2022

ग्वालियर। स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के द्वारा ग्वालियर में आयोजित तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, रामेश्वर भदोरिया, वार्ड 26 के पार्षद श्रीमती ममता अरविंद शर्मा, अरविन्द शर्मा, हरिओम झा, उमाशंकर द्विवेदी, मुकेश तोमर, बच्चन पाल मुद्गल, रोहित शर्मा एवं सैकड़ों स्वयंसेवी संस्थाएं में काम करने वाले युवा साथी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। यात्रा का जगह जगह आम नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के कारगिल शहीद गेट पर पहुंचने पर भारत माता की आरती सभी के द्वारा की गई। उसके पश्चात स्कूली छात्रों द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। एवं तिरंगे के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी नागरिकों तिरंगा प्रहरी संकल्प दिलया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के सुमित पांडे द्वारा आयोजित किया गया।