पहली बार सिंधिया ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर किया झंडा वंदन

Aug 14 2022

ग्वालियर। दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पहुंचे।, जहां उन्होंने झंडा वंदन किया। यह पहला मौका है, जब सिंधिया परिवार का कोई मुखिया वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर झंडा वंदन करने के लिए पहुंचा है। इससे पहले सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित भी की थी।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर ने समाधि स्थल पर लगाई गई विभाजन और आजादी के समय के चित्रों की प्रदर्शनी को भी देखा। जिसमें वीरांगना के साथ ही देश की आजादी के अन्य सपूतों व सेनानियों के चित्र थे।