स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

Aug 14 2022

ग्वालियर। तुलसी मानस प्रतिष्ठान मानस भवन ग्वालियर द्वारा स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन मानस भवन फूलबाग पर किया गया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार एवं विधायक सतीश सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित थे।
आमंत्रित कभी अमित चितवन, साजन ग्वालियर, श्रीमती कादंबरी आर्य, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, हेमंत शर्मा ने अपना  काव्य पाठ किया।
श्रीमती कादंबरी आर्य ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में संस्था के अध्यक्ष अभय पापरी कर सहित सर्वश्री राकेश दीक्षित, निशिकांत सुरंगे, वीणा सुरंगे, नरोत्तम दीक्षित, महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, बद्री प्रसाद शुक्ल, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे।