ग्वालियर पुलिस ने हर घरतिरंगा अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च
Aug 13 2022
ग्वालियर।देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे ''अमृतमहोत्सवÓÓके तहत शनिवार को एसएसपी अमित सांघी के मार्गदर्शन में ग्वालियर पुलिस द्वारा पैदल तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च में परेड में भाग ले रहे जवानों की सभी टुकडिय़ां शामिल हुई, जो कि एसएए फग्राउण्डग् वालियर से प्रारम्भ होकर केआरजी कॉलेज पर समाप्त हुआ। इस तिरंगा मार्च का नेतृत्व एसएसपी अमित सांघी द्वारा अपने हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर सभी का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। इस पैदल तिरंगामार्च में एएसपी यातायात अभिनव चौकसे, एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, एएसपी जयराज कुबेर के अलावा ग्वालियर पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनसीसी कैडेट्स एवं रक्षा समिति के जवानों ने भी तिरंगारैली में हिस्सा लिया।
शनिवार को निकाले गये पैदलमार्च के दौरान बीएसएफ एवं एसएएफ के बैण्डों द्वारा देषभक्ति की धुने बजाई गई। पैदलमार्च में एसएसपी के नेतृत्व में तिरंगा झण्डा लेकर चल रहे पुलिसकर्मियों के साथ अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने भी उत्साह से भाग लिया। पुलिस की इस पैदल रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ ही''अमृत महोत्सवÓÓके तहत चलाये जा रहे''हर घर तिरंगाÓÓ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









