बीएसएफ टेकनपुर में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

Aug 13 2022

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में स्थित बीएसएफ पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कई भागों में निकली, जिनमें मुख्यत: टेकनपुर गांव, बैरागढ़ गांव एवं अकादमी परिसर शामिल रहे। इस रैली का मुख्य आकर्षण यह रहा कि इस रैली में ग्रामीणों एवं सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों की भी भागीदारी रही।
हर-घर तिरंगा रैली की भव्यता बेहद आकर्षक रही तथा बच्चों के साथ-साथ श्री जे एस ऑबराय, वीएसएम, महानिरीक्षक/संयुक्त निदेशक, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर सहित अनेक अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस रैली में भाग लिया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।