ड्रग्स के खिलाफ शपथ लेकर माधव महाविद्यालय ने अमृत महोत्सव में युवाओं को किया प्रेरित

Aug 13 2022

ग्वालियर। स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के बाद भी हम नशा मुक्त भारत नहीं बना पा रहे हैं जिससे हमारी युवा पीढी नशे के मकडजाल में उलझती जा रही है। भारत की शक्ति ही युवा है। यदि युवा नशे से बाहर नहीं आयेगा तो हम अपने राष्ट्र को सशक्त व मजबूत कैसे बना पायेंगे यह बात नशा मुक्ति दिवस पर डॉ. संजय रस्तोगी ने कही। आजादी के अमृत महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया। जिसके तहत माधव महाविद्यालय के द्वारा शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, माधव महाविद्यालय, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डॉ. रस्तोगी ने बताया कि युवाओ को सशक्त व मजबूत करने के लिये साथ ही साथ परिवार को बचाने के लिये ड्रग्स सेवन के मकडजाल से बाहर आना पड़ेगा। ड्रग्स यह नहीं देखता कि इसकी मार किस परिवार पर पडेगा और इससे कौन-कौन लोग प्रभावित होंगे। शासन द्वारा महाविद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का उद्देश्य ही युवा पीढ़ी को ड्रग्स के नशे से बचाना है।
शपथ कार्यक्रम में डॉ. विकास गोरे, डॉ. विवेक भदौरिया, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. राजकरण सिंह, चन्द्रकांत मोघे, वैभव मोघे, मुकुल सप्रे, संदीप ढेरे, वीर सिंह राजपूत, रवि राखे, शीतल पाराशर, वासंती संत, कमल शर्मा, अशोक आदि लोगो ने नशा मुक्त करने की शपथ ली।