मुरार की प्रमुख सड़कों का पुलिस व नगर निगम अफसरों ने किया निरीक्षण
Aug 13 2022
ग्वालियर। मुरार में सड़कों पर हो रहे व्यापार को हाकर्स जोन में पहुंचाने के लिए पुलिस व निगम अफसरों ने व्यवस्थाओं को देखा। एएसपी ट्रैफिक अभिनव चौकसे, नगर निगम अपर आयुक्त अतेंद्र गुर्जर ने मुरार के मुख्य मार्ग और चिन्हित पार्किंग स्थल व हाकर्स जोन का भ्रमण किया। पुलिस अफसर जब सदर बाजार पहुंचे तो वहां सड़क पर खड़े होकर व्यापार कर रहे हाथ ठेला गलियों में छिप गए। पुलिस और निगम अफसरों ने मिलकर तय किया कि सदर बाजार, कंपनी बाग रोड और खुले संतर में सड़क पर हो रहे व्यापार को हटाकर हाकर्स जोन में लेकर जाएंगे।
नगर निगम और पुलिस अफसर मुरार हाकर्स जोन पहुंचे। जहां पर हाथ ठेला वालों को जगह व दुकान अलाट की जाएगी, जहां पर वह अपना व्यापार कर सकेंगे। इसी तरह से मुरार में चिन्हित पार्किंग स्थल पर व्यापार नहीं वाहन खड़े कराए जाएंगे। भ्रमण के दौरान नगर निगम अधिकारियों को उक्त पार्किंग स्थलों एवं हाकर्स जोन में जनसामान्य को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली, पानी आदि शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा गया। जिससे उक्त पार्किंग स्थलों व हाकर्स जोन को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके।
मुरार बारादरी क्षेत्र में किए गए संयुक्त भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा दुकानदारों से भी चर्चा की गई और उन्हे अपने आसपास साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई। सदर बाजार, कंपनी बाग रोड पर पुलिस के साथ निगम अमला निकला, जो वाहन नो पार्किंग में खड़े थे उन पर कार्रवाई की गई। फुटपाथियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हाकर्स जोन में बैठने की हिदायत दी। इस मौके पर यातायता डीएसपी विक्रम कनपुरिया, थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, मदाखलत प्रभारी शैलेन्द्र चौहान व अन्य अफसर मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









