मुस्लिम समुदाय ने तिरंगा यात्रा निकालकर, भारत माता की जय के नारे लगाए
Aug 12 2022
ग्वालियर। देश में पिछले कुछ महीनों में जुम्मे की नमाज के बाद ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने देश को झकझोर दिया है। इसलिए हमेशा जुम्मे की नमाज के बाद किसी अनहोनी की आशंका रहती है। लेकिन शुक्रवार को ग्वालियर में अलग ही नजारा देखने को मिला। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। खासबात यह थी कि तिरंगा यात्रा भी भव्य थी और यात्रा में शामिल सभी लोग भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। इस यात्रा से शहर में देश प्रेम का अलग ही माहौल बन गया।
जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थीम रोड पर एकत्रित हुए। उनके हाथों में तिरंगा झंडा था और एक डंडा तो 75 मीटर का था। तिरंगा यात्रा महादजी सिंधिया चौराहे से शुरू हुई और पूरी रोड पर घूमी। इसके बाद चौराहे पर आकर खत्म हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा सहित कई तरह के देश प्रेम से ओतप्रोत नारे भी लगाए।
मौके पर जिन लोगों ने भी इस तिरंगा यात्रा को देखा। वे सभी पहले तो आश्चर्य चकित हो गए। लेकिन बाद में कई लोग इस यात्रा में शामिल हो गए। इस यात्रा से देश प्रेम का न केवल जज्बा पैदा हो गया। बल्कि एक अच्छा माहौल बन गया।
तिरंगा यात्रा में शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, नायब काजी हाजी लियाकत हुसैन, कदिर मामू, मोहशिन रहमानी, शमसाद बेग, इरशाद खान, तालिब खान, तहसील पठान, छुटटना कुरेशी सहित मुसलिम समुदाय शामिल था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









