तिरंगा मैराथन में लिया बढ़- चढ़कर हिस्सा
Aug 12 2022
ग्वालियर। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे महाराज बाड़ा पर तिरंगा यात्रा मिनी मैराथन में पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। एसएसपी अमित सांघी ने मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया। रैली में डीएसपी नरेश अनोतिया, विक्रम कन्नोजिया सहित पुलिस व प्रशासन के अनेक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
आजादी के अमृत महोत्सव के शहर में तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहरवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराए। इस अवसर पर शहर के पुलिस व प्रशासन के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। मैराथन तिरंगा यात्रा महाराज बाड़े से प्रारंभ होकर सराफा, गश्त का ताजिया,पाटनकर, दौलतगंज होते हुए वापस महाराज बाड़े पर पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









