पुलिस ने महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो लुटेरों को, मय मंगलसूत्र के किया गिरफ्तार
Aug 12 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लुटेरों व चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 10 अगस्त को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत गुरू प्यारी भवन के पास एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दोनों मोटर सवार लुटेरे दतिया के रहने वाले हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी द्वारा एएसपी क्राईम राजेश दण्डोतिया, अभिनव चौकसे को क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त लुटेरों को गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
क्राईम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्राप्त जानकारी एवं मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को अपने साथी के साथ मिलकर गुरू प्यारी के पास मोटर सायकिल से पीछे से आकर एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गये थे। पुलिस द्वारा पकड़े गये लुटेरों की तलाषी लेने पर एक के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के पांच मोती व मौके से घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकिल को भी जप्त किया गया।
लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकिल अपने मित्र से मांगकर लाया था। पकड़े गये दोनों लुटेरे थाना गोदन व पंडोखर जिला दतिया के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में यह दोनों कोटेश्वर मंदिर के पास रह रहे थे। पकड़े गये लुटेरों से शहर में हुई लूट की अन्य बारदातों के संबंध मेें विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि 10 अगस्त को सांय फरियादिया अपने भाई की लड़की के साथ व्यूटी पार्लर पर गई थी, जहां से लौटते समय शब्दप्रताप आश्रम की ओर जा रही थी तभी गुरू प्यारी भवन के गेट के पास पहुंची तो दो लड़के मोटर सायकिल पर सवार होकर पीछे से आये और मेरे गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीनकर मोटर सायकिल से पागलखाने की तरफ भाग गये। उक्त दोनों लड़कों में से एक लड़का हरी शर्ट पहने था जो मोटर सायकिल बैठा था और दूसरा लड़का सफेद काली चैक की शर्ट पहने हुए था। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना बहोड़ापुर में अज्ञात दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









