संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था ने राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया
Aug 11 2022
ग्वालियर। संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस अवसर पर संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरजा गर्ग ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के दौरान देश के प्रत्येक नागरिक को 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने एवं इसे प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। श्रीमती गिरजा गर्ग ने सभी देशवासियों से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्था की श्रीमती शालिनी तोमर, श्रीमती भारती सोलंकी, श्रीमती नीता सिंघल, श्रीमती ज्योति रैकवार सहित संस्था की महिलाएं उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









