अग्रकुल महिला समिति ने झुग्गी झोपड़ी में जाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया

Aug 11 2022

अग्रकुल महिला समिति द्वारा गोद ली हुई बस्ती विवेकानंद चौराहे के पास बनी हुई झुग्गी झोपड़ी में जाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इन बच्चों को भी इंतजार रहता है कि कब हम सदस्य त्योहार से पहले आएंगे। और उनका त्यौहार भी हमारी तरह मनवायेंगे। अग्रकुल कि सदस्यों ने सभी बच्चों को राखी बांधकर उनको मिठाई, बिस्किट, कपड़े, टॉफी के पैकेट और उपहार आदि दीये। जिससे उन बच्चों के चेहरे खिल उठे। उसके बाद उनको खाने के पैकेट वितरित किये, साथ ही  75 वा अमृत महोत्सव मनाया। जिसके तहत सभी स्लम एरिया में रहने वालों को तिरंगा दिया जिससे वो भी इस महोत्सव का हिस्सा बने। इसके साथ उन्हें तिरंगे के महत्व और उसका कैसे ध्यान रखना है इसके प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।