बापू आश्रम की बहनों ने जेल में बंदियों को राखी बांध कर मनाया रक्षा बंधन महोत्सव
Aug 11 2022
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम महिला उत्थान मंडल ग्वालियर की एक दर्जन बहनों ने केंद्रीय जेल पहुंच कर पांच सैकड़ा बंदी भाइयों को राखी बांध कर भव्य रक्षा बंधन महोत्सव मनाकर फल मिष्ठान का प्रसाद भी वितरण किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
रक्षा बंधन महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित जेल अधीक्षक विदित सिरवेया जेल उप अधीक्षक महेश, प्रवीण त्रिपाठी, प्रभात कुमार द्वारा किया गया। महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा ने बंदी भाइयों को हे प्रभु आनद दाता ज्ञान हमको दीजिए, का पाठ कराया। सभी भाव में प्रसन्नता पूर्वक झूम उठे। आश्रम ऋषि प्रसाद सेवा प्रभारी नरेश भाई ने उपस्थित बंदी भाइयों को अपने उदबोधन में कहा कि तुम ईश्वर के अमृत पुत्र होने के नाते सत्संग को परम ओषधि सेवन कर जीवन को धन्य बनाओ, साथ ही ओंकार की यौगिक क्रियाएं सिखाते हुए कहा कि तुम तन मन को स्वस्थ रखकर जेल में ईश्वर आराधना कर संसार समुद्र से सहज में पार हो सकते हो। पांच सैकड़ा बंदी भाइयों को ऋषि प्रसाद लोक कल्याण सेतु सत्साहित्या वितरित कर व्यसन मुक्ति के संकल्प भी कराए। रक्षा बंधन महोत्सव कार्यक्रम में जेल के बंदी भाइयों ने हर श्वास में सुमिरन हो तेरा, इतनी शक्ति हमे देना दाता सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शामिल होने वालो में मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा, कौशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









