भद्रा के साये में बहनों ने पहले भगवान को फिर भाई की कलाई पर राखी बांधी
Aug 11 2022
ग्वालियर। गुरुवार को भद्रा के साये में नगर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाना शुरू हुआ। बहनों ने पहले भगवान को फिर भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु व उसके भविष्य की मंगलकामना की। भाइयों ने सामर्थ्य के अनुसार बहन को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा का महत्व है। घरों के दरवाजे पर श्रवण कुमार की आकृति बनाकर खीर व मिष्ठान से पूजन किया। उसके बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुरू किया।
श्रावण मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने गिर्राज की परिक्रमा की। और सबसे पहले गिर्राजधरण को रक्षा सूत्र बांधकर मंगलकामना की। इसी तरह श्रद्धालु लक्ष्मीनारायण व राममंदिर पहुंचे। जहां भक्तों ने श्री नारायण हरि व मर्यादा पुरूषोत्तम को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व के बाजारों में काफी रौनक है।
गंगादास की बड़ी शाला में श्रावण पूर्णिमा का पर्व मनाया
सिद्ध पीठ श्री गंगादास की बड़ी शाला में पूरन बैराठी स्वामी रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में एवं पूज्य रामस्वरूप शास्त्री महाराज की अध्यक्ष्ता में में आचार्य श्राम नरेश उपाध्याय की मौजूदगी में श्रावणी उपकर्म बेदिक परम्परा का पालन करने बालो का प्रमुख्य पर्व मना जाया रहा है। वेदिक परम्परा को निभाते हुए यह पर्व बड़ी शाला में विगत कई वर्षो से मनाया जाता है जिस में शहर के कई बेदिक व्राह्मण एकत्रित हुए ओर पूरे विधि विधान से वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ गो मूत्र गो गोमय गो घृत पंच गव्य एवं संकल्प विधि के साथ यह पर्व मनाया गया।
आजभी मनाया जाएगा रक्षा बंधन
रक्षा बंधन का त्योहार शुक्रवार को भी मनाया जाएगा। कई लोग भद्रा की वजह से गुरुवार को जो लोग रक्षा बंधन नहीं मना रहे हैं और राखी नहीं बंधवा रहे हैंं। वे सभी शुक्रवार को राखी बंधवाएंगे।
ग्वालियर में रक्षाबंधन पर सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा की महिलाओं ने
रक्षाबंधन के अवसर पर 11 अगस्त को स्मार्ट सिटी की सूत्र सेवा की इंटरसिटी और इंटरसिटी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क सीटें उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और निगमायुक्त किशोर कान्याल ने यह पहल की है। बस आपरेटर सावंत माहौर के मुताबिक ग्वालियर से दतिया और शिवपुरी के लिए चलने वाली बसों में सुबह आठ बजे तक चार-चार सीटें महिलाओं के लिए फ्री रही। इसी प्रकार शहर के अंदर चलने वाली सिटी बसों में महिलाओं के लिए 10-10 सीटें नि:शुल्क आरक्षित की गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









