बच्चों को धर्म से जोडऩा सराहनीय कार्य-महापौर
Aug 10 2022
ग्वालियर। आज के समय जब पाश्चात्य संस्कृति का बोलबाला है ऐसे में बच्चों को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोडऩा एक सराहनीय पहल है। उक्त बात महापौर सोभा सिकरवार ने संकट मोचन मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बालाजी सरकार के चरण सेवक जगवीर दास ने कहा कि संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोल पाड़ा पर अयोध्या में बन रहे भब्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की दूसरी वर्षगांठ पर 5 अगस्त शुक्रवार को हनुमान चालीसा पढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास की दूसरी वर्षगांठ को मनाना वही बच्चों में धार्मिक आस्था विश्वास बढ़ाने का था।
मंदिर प्रबंधन की ओर से विजयी बच्चों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उसके तहत विजेता बच्चों को नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये का मन्त्रिता शर्मा को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये का राधिका ठाकुर को दिया गया। तीन पुरस्कार 11-11 सौ रुपये के क्रमश अंजनैय महेश्वरी, एकता मांझी एवं शिवा शर्मा को दिया गया। घोषित पुरस्कार के अलावा मंदिर समिति ने 10 प्रोत्साहन सांत्वना पुरस्कार भी बच्चों को वितरित किए उनमें क्रमश: शिवा भदोरिया, सौम्या सिकरवार, तुलसी शर्मा, गौरव उपाध्याय, भाविनी बंसल, खुशी श्रीवास्तव, रौनक शर्मा, तनुष्का आर्य, नित्या शर्मा एवं खुशी बाथम को दिया गया।
वही मंदिर में चल रहे हर मंगलवार को अनवरत भंडारा प्रसादी के लिए नि:शुल्क रूप से पूड़ी बेलने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें श्रीमती रामा देवी शर्मा, भारती बत्रा, सुमन शर्मा, ममता बड़ेरिया, निधि सिकरवार, विमला श्रीवास्तव, श्रीमती अग्रवाल को साल श्रीफल व माला पहना कर सम्मानित किया। साथ ही कोरोनाकाल के दूसरे लॉकडाउन 4 मई 2020 से अनवरत चल रहे हवन यज्ञ के आचार्य पंडित पियूष शास्त्री जो कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भी शामिल थे को भी शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार का मंदिर के सेवक सेविकाओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में लक्ष्मी सिकरवार, रीना तोमर, रजनी तोमर, नम्रता तोमर, भारती बत्रा, किशन सिंह तोमर, सुरेश कुमार गोयल, संजय जैन, श्याम कुमार शर्मा,राहुल महेश्वरी, शिवराज सिकरवार, यशपाल तोमर, अजय पचौरी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राजेश परैता, अभिषेक तिवारी, कमल किशोर श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विजेंद्र कुमार वर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









