महिलाओं ने हरियाली तीज मना कर महापौर शोभा सिकरवार का सम्मान किया

Aug 10 2022

ग्वालियर। हरियाली तीज के उपलक्ष में कलार समाज की महिलाओं द्वारा  हरियाली तीज महोत्सव एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर की नवनिर्वाचित महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभी महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि शहर की सभी महिलाओं के साथ शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।