लोगों को जागरूक करने बाइकों पर तिरंगा लेकर निकले पुलिस कर्मी

Aug 10 2022

ग्वालियर। पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह तिरंगा मार्च निकाला। तिरंगा मार्च सिटी सेंटर स्थति एसपी आफिस से शुरू हुआ और ग्वालियर शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। पुलिस का तिरंगा मार्च इतना भव्य और आकर्षक था कि देखने वालों में देश भक्ति की भावनाएं उमडऩे लगी और जोश आने लगा।
तिरंगा अभियान को लेकर आम लोगों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित सरकारी विभाग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस ने भी बुधवार सुबह तिरंगा मार्च का आयोजन किया। तिरंगा मार्च के लिए शहर के पुलिस कर्मी अपनी बाइकों के साथ एसपी आफिस पहुंचे। मार्च में तकरीबन तीन सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हुए। जो बाइक पर थे और उनकी बाइकों पर तिरंगा लगा हुआ था।
तिरंगा मार्च के लिए पुलिस कर्मी अपनी बाइकों के साथ एसपी आफिस पर एकत्रित हुए। इसके बाद एसएसपी अमित सांघी ने मार्च को लीड किया। सबसे आगे एसएसपी ही तिरंगा लगाकर चल रहे थे। तिरंगा मार्च शहर के सभी प्रमुख स्थानों से गुजरी। सभी जगहों पर मार्च को देखने के लिए लोग एकत्रित हुए। जगह जगह मार्च का लोगों का स्वागत भी किया गया।
मार्च के आगे आगे देश भक्ति के गानों से ओतप्रोत गाने भी समा बांध रहे हैं। इन गानों से लोगों में जोश भर रहे थे। जिन रास्तों से मार्च निकल रहा था वहां मार्च निकलने के दौरान देश भक्ति के गानों से झूम रहे थे। साथ ही तालियां बाजाकर मार्च में शामिल पुलिस कर्मियों का उत्साह भी बढ़ा रहे थे। मार्च में एसएसपी के साथ साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर भी शामिल हुए।