पुलिस ने चैन लूटने वाले शातिर लुटेरे को लूटी गई चैन सहित किया गिरफ्तार

Aug 09 2022

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लुटेरों व चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी अमित सांघी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रांर्तगत सूर्य नमस्कार तिराहा के पास महिला से सोने की चैन लूटने वाले लुटेरों का एक साथी बमरौली चौकी के पास इकतरा रोड, आगरा में देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी द्वारा एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया को थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्तलुटेरे को गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु मुखबिर के बताये स्थान बमरौली चौकी के पास इकतरा रोड, आगरा भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध व्यक्तिकी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 
पुलिस द्वारा पकड़े गये संदिग्धव्यक्ति से पूछताछ करने पर उसनेे बताया कि 30 जुलाई 22 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार तिराहा के पास मोटर सायकिल से पीछे से आकर एक महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भाग गये थे। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर लूटी गई सोने की चैन को बरामद कर लिया गया है। लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकिल उसके साथी के पास है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाष की गई लेकिन वह नहीं मिला। फरार लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पकड़े गये लुटेरे से शहर में हुई लूट की अन्य बारदातों के संबंध मेें विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 
ज्ञात हो कि 30 जुलाई 22 को फरियादिया अन्नू सिंह निवासी नारकेाटिक्स कॉलोनी मुरार पैदल सूर्य नमस्कार तिराहा के पास जा रही थी तभी दो अज्ञात मोटर सायकिल सवार लड़कों ने पीछे से आकर झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन छीनकर भाग गये थे। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना गोले का मन्दिर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।