महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर
Aug 09 2022
ग्वालियर। कांग्रेस ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर के अवसर पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई का विरोध करते हुए तीनों विधानसभाओं में पदयात्राएं कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार वादा खिलाफी और महंगाई के विरोध में नारे लगाए।
ग्वालियर दक्षिण में जिलाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा के प्रारंभ में कांग्रेस के टिकट पर विजयी पार्षद शामिल नहीं हुए। बाद में यात्रा के समापन तक दो-तीन पार्षद शामिल हुए। यात्रा के प्रभारी जीवाजी राव मांडोले ने कहा कि आज हर आदमी महंगाई से त्रस्त है और सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में जुटी हुई है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को यह एजेंसिया निशाना बना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता यह सहन नहीं करेंगे। तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेसजन भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा महंगाई और सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
छत्री मंडी लेडीज पार्क से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा पाटनकर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, हमीद खान उस्मानी, हेवरन गुर्जर, अमर सिंह माहौर, भैयालाल, संजय फडतरे, हमीद खान, कपिल पाल, अविनाश एवं अर्जुन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी यात्रा महाराणा प्रतिमा स्थल गोला का मंदिर से प्रारंभ हुई जो दीनदयालनगर पर समाप्त हुई, इस यात्रा के प्रभारी राजेन्द्र सिंह नाती और गौरव तिवारी थे। तीसरी यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ हुई जो कि भीम सिंह राणा के प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई।
पदयात्रांओ में अमर सिंह माहोर, आंनद शर्मा, अवधेष कौरव, संजीव दीक्षित, रमेश चैरसिया, हेवरन सिंह कंसाना, भैयालाल भटनागर, रविन्द्र सिंह भदोरिया, संजय सिंह राठौर, विनोद कुमार जेन, बलवीर तौमर, अंकित कठ्ठल, हरेन्द्र गुर्जर, तरूण यादव, संजय फड़तरे, मुन्नेष जादोन, उदय भान सिंह तौमर, हरेन्द्र वर्मा, मुकेष दिलवार, दीपक सिंह, राधेष्याम दंडोतिया, धीरेन्द्र जाटव, देवेन्द्र मोर्य, राजकुमारी मंडेलिया, संजना सिंह राजावत, सुनीता तौमर, मुनेष निगम, डॉ श्रीराम सविता, कपिल पाल, प्रताप राव महाडिक, राकेष शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









