घरों में ठंडक, सड़कों पर धूप से बेचैनी
Aug 09 2022
ग्वालियर। आखिरकार सावन के आखिरी सोमवार को इन्द्रदेवता की कृपा ऐसी रही कि दोपहर बाद अचानक आसमान में छायी काली घटाओं ने कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने शहर का कोना-कोना बारिश से भिगो डाला। दोपहर बाद से शुरु हुई बारिश देर तक जारी रहने से मौसम खुशनुमा होने के साथ ही घरों अंदर घुसी उमस से भी राहत महसूस करते शहरवासी नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर में 23.9 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे इस सीजन में मानूसनी बारिश का आंकड़ा कुल 391 मिलीमीटर पर जा पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अंचल में मानसूनी सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय है साथ ही उसकी दिशा में बदलाव होने से आगामी दो दिनों तक रुक-रुक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार बारिश होने से दिन व रात के पारे में गिरावट आने से अंचलवासियों को उमस भरी र्गी से भी राहत मिलेगी।
मंगलवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो दिन चढऩे के साथ ही आसमान में छाए बादलों व सूर्य देवता के बीच लुकाछिपी का खेल शुरु हो गया। हालांकि बादलों की ओट से बाहर निकले सूरज की किरणों से तपिश गायब होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलती दिखी। वहीं सोमवार की दोपहर से देर रात तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ गर्मी गायब होते ही कूलर व पंखों की हवा लोगों को शीतलता का अहसास घरों के अंदर कराती दिखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









