शिव विवाह, हवन प्रसादी वितरण के साथ हुई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
Aug 09 2022
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा एवं भगवान शिव की मय परिवार प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना मंगलवार को आश्रम परिसर में भगवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री द्वारा पूरे वैदिक मंत्रों विधि विचार से की गई।
माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आश्रम परिसर में विगत पांच दिनों से शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा 9 अगस्त मंगलवार को पूर्ण विधि विधान से की गई। भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर अभिषेक किया गया और इसी के साथ कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की स्थापना पूरे विधि विधान से की गई।
चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधि विधान से विभिन्न विभिन्न द्रव्यों द्वारा उनका अभिषेक कर हवन किया गया। देव प्रतिमायें गाजे बाजे एवं ढोल की धुनों पर मंगलवार को एक सैकड़ा महिलाओं के साथ कलश यात्रा के साथ नवीन मंदिर प्रांगण में पहुंच कर विराजित की गई। जहां पर भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री द्वारा पूरे विधि विधान वैदिक मंत्रों उच्चारण सहित उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया और अंत में प्रसादी वितरण भी किया गया। इस पूजन कार्य के जजमान आश्रम के अध्यक्ष पवन भटनागर और लक्ष्मी भटनागर रहे। इस अवसर पर अभय चौधरी, श्याम श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, बंदना श्रीवास्तव, रुबी शर्मा, पुष्पा तिवारी, उमा शर्मा, सचिन शर्मा सहित आस पास के भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









