एनसीसी कैडेट एंव समाज सेवी संस्था ने रक्तदान किया
Aug 09 2022
ग्वालियर। एनसीसी ग्वालियर के कमान अधिकारी ले. कर्नल लोकेश देवा के नेतृत्व में एंव समाज सेवी संस्था यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति रजि. सहयोग से भारत की आजादी की 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि कर्नल अरिंदम मजूमदार एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ग्वालियर द्वारा रिविन काट कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकृत्रित किया।
कर्नल अरिंदम मजूमदार ने सभी कैडेट को बताया कि जब सेना में भर्ती हुए उस दौरान एनडीए टेंनिग पर थे, टेंनिग पर एनडीए में रक्तदान करते थे। उस समय टेंनिग से दो दिन का आराम मिलता था और कैडेट को रक्तदान के बारे में जानकार दी।
रक्तदान करने वाले सभी कैडेट एंव रक्तदाताओं को कर्नल अरिंदम मजूमदार एंव 8 मप्र बटा. एनसीसी के कमान अधिकारी ले. कर्नल लोकेश देवा और भारतीय रेडक्रॉस सचिव ओपी शर्मा, द्वारा प्रमाण पत्र एंव टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्याक्रम में शहर की समाज सेवी संस्थाओं में आश्रम स्वर्ग सदन, फिर एक प्रयास संस्था, महादेव समर्पण संस्थान, भरत 100 करोड़ वृक्ष मिशन एंव रक्तदाताओं अनिल अग्रवाल, शारूख खान, हर्षित गुप्ता, पारस गुप्ता, मोहन सिंघल, सौरभ विटवेकर, दिपेन्द्र तिवारी को समाज सेवी संस्थाओं का भी प्रमाण पत्र स्मूति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ले. कर्नल लोकेश देवा, सुबेदार मेजर लखविन्द्रर सिंह, सचिव ओपी शर्मा, गजेन्द्र जैन, आशीष कुमार जैन, मेजर सुनील पाठक, प्राचार्य गोपेन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र राणा, सुधीर त्रिपाठी, अतुल झा, शुभांशु अग्रवाल, गिर्राज रावत, सुरेन्द्र कुशवाह, अन्य भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









