भारत की संस्कृति के बारे में लोगों को करना जागरूक चाहिए-रेखा बहन
Aug 09 2022
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर सेवा केंद्र पोरसा में मेरा देश मेरी शान कार्यक्रम का आयोजन किया गय। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया। मेरी संस्कृति मेरी पहचान इसी विषय पर जोर देते हुए बीके रेखा बहन ने कहा हमें अपने देश की संस्कृति को अपनाना चाहिए, धीरे-धीरे हम विदेशी चीजों को अपनाते जा रहे हैं। विदेशी पहनावे को अपनाते जा रहे हैं। और अपने देश की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।
बता दे अतिथिगणों ने भी गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा अगर हम पांच लोगों को भी इसके लिए जागरूक करते हैं। और उनको यह कहते हैं कि आगे भी यह संदेश बढ़ाना है तो धीरे-धीरे जन जन तक यह संदेश पहुंच जाएगा। कुसुमा तोमर ने कहा की अपनी संस्कृति को अवश्य ही हमें अपनाना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक भी करना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि जैसा अन्न वैसा मन इसलिए सात्विक भोजन हमारे जीवन में बेहद आवश्यक है साथ में यह भी कहा कि हमें प्रतिदिन ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। ताकि हमें सकारात्मक ऊर्जा मिल सके और हम उस सकारात्मक ऊर्जा से जनता के लिए सेवा कर सके उनकी हर संभव मदद कर सके भारत में निर्मित की गई बनी हुई वस्तुओं को ही खरीदें विदेशी वस्तुओं को ना खरीदें और ना लोगों को खरीदने दें।
मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुमा तोमर, विशिष्ट अतिथि कृष्णा तोमर, अध्यक्षता रामकुमार गुप्ता, बीके रेखा बहन, अमन, दीनदयाल, रवि, ज्योति, अलका, परमाल शर्मा, वंदना गुप्ता, मिथलेश तोमर, राकेश उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, राघवेंद्र कटारे, पवन शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्णमुरारी बाबा, मंजू गुप्ता, सुमन बहन, नारायणी दादी आदि भाई बहन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









