नि:शुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर संपन्न
Aug 09 2022
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं रोटरी क्लब महानगर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन रुद्राक्ष शिव मंदिर हनुमान नगर ऊंटपुल के पास संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि कमल मखीजानी एवं मुकेश चतुर्वेदी, डॉ राहुल सपरा, डॉ दीपक मखीजानी, डॉ गोपाल सिंह रजक, डॉ राजीव दुबे, प्रकाश वीर्य आर्य, मीना मिड्ढा आदि उपस्थित हुए। रोटरी क्लब से सचिन जैन एवं हिमांशु उपस्थित हुए।
स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं दवाई वितरित की गई। एवं बच्चों को ड्राइंग बॉक्स पेन कॉपी बिस्किट नमकीन के पैकेट वितरित किए गए, और सभी बच्चों को आने वाले 15 अगस्त को हर घर में झंडा लगे, ऐसी प्रेरणा सब बच्चों को एवं सभी लोगों को दी गई, और सभी को निशुल्क झंडा दिए गए। शिविर में प्रमोद पाहवा, रवि बत्रा, सुभाष अरोरा, विजय चचड़ा, पार्षद मिनी परांडे, मधु भारद्वाज, लता बत्रा, हेमलता शर्मा, ममता शर्मा, राजू पंडित आदि भारी संख्या में हनुमान नगरवासी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









