दुष्कर्म के आरोप में ग्वालियर से मिर्ची बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 09 2022
ग्वालियर। हमेशा चर्चा में रहने वाले वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस में फंस गए हैं। मिर्ची बाबा को गत देर रात ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के साथ भोपाल पुलिस भी थी। बाबा पर एक दिन पहले ही 28 साल की महिला ने भोपाल के महिला थाने में रेप का केस कराया है। मिर्ची बाबा को नागा बाबा का दर्जा प्राप्त है। मिर्ची बाबा खुद को हरिद्वार के पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कहते हैं।
पीडि़ता रायसेन की रहने वाली है। उसने शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया। इलाज के नाम पर महिला को नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया। घटना इसी साल जुलाई की है। विरोध करने पर बाबा बोला- बच्चा ऐसे ही होता है।
ग्वालियर पुलिस ने मिर्ची बाबा को गत देर रात में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली ग्वालियर टीम में एएसपी राजेश डंडोतिया की टीम ने भोपाल के इनपुट पर बाबा को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर पुलिस को भोपाल से इनपुट मिला था कि मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है और वे इस समय ग्वालियर में हैं। एएसपी राजेश डंडोतिया व उनकी टीम ने इनपुट के आधार पर होटल नारायणन से मिर्ची बाबा को गत देर रात में गिरफ्तार कर लिया। फिर भोपाल पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने एसएसपी ग्वालियर को फोन किया था। हालांकि अभी तक पुलिस ने अधिकृत रूप से इस खबर को पुष्ट नहीं किया है।
मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा भी था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2018 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।
मिर्ची बाबा ने पिछले दिनों कांग्रेस विधायक के विवाद में समझौता भी कराया था। साथ ही कुछ महीने पहले मुरैना में मिर्ची बाबा पर हमला भी हुआ था। इस हमले में बाबा ने पहले शिकायती आवेदन भी दिया था। बाद में आवेदन को वापस भी ले लिया था।
मिर्ची बाबा ने बढ़ती महंगाई पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित बयान दिया था। मिर्ची बाबा ने कहा था- एक समय जब देश में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें सिर्फ 400 रुपए हुआ करती थी। उस वक्त यही स्मृति ईरानी सड़क पर डांस करती थी। आज रसोई गैस की कीमत 1000 रुपए से ज्यादा पहुंच चुकी है तो वह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने स्मृति की बेटी के लिए कहा था- तुम्हारी बेटी गोवा में बीयर बार चला रही है और गोमांस बेचने का लाइसेंस ले रखा है। धिक्कारता हूं तुम्हें एक भारत का संन्यासी होने के नाते...।
मिर्ची बाबा ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फर्जी साध्वी कहा था। बाबा ने कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर मुझे सर्टिफिकेट दिखाए कि वह किस अखाड़े से है। प्रज्ञा ठाकुर की भाषा भी साध्वी जैसी नहीं है। साध्वी के गुरु कह चुके हैं कि वह मेरी चेली नहीं है। मां नर्मदा को साध्वी नाला बताती है। बीजेपी में फर्जी साधु-संत पनपा रही है। वही बीजेपी में फर्जी संतों की भरमार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









