मेरा देश मेरी शान, मेरी संस्कृति मेरी पहचान कार्यक्रम का आयोजन
Aug 08 2022
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा तानसेन नगर के द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से भारत देश के अनेक राज्यों की संस्कृति को बाल कलाकारों में वेशभूषा व नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र की संचालिका सुधा बहन ने बताया कि हमारा भारत जो कभी सोने की चिडिय़ा कहलाता था। आज हमें फिर से ऐसे स्वर्णिम बनाने के लिए अपने विचारों को स्वर्णिम बनाना होगा। अपने देश व देश की सभ्यता को पहचान कर उसका सम्मान करना सीखना होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य विवेकानंद केंद्र श्रीमती सरोज अग्रवाल ने भी कार्यक्रम के विषय को सभी के बीच स्पष्ट किया। विशेष अतिथि मध्य प्रदेश महिला पतंजलि योग समिति की बहन सुमन अग्रवाल ने कहा अच्छे कार्य करे अच्छी संगत करे। समाज सेवी सुधीर त्रिपाठी ने सभी को राष्ट्रीय ध्वज भेट किया।
घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा का नारा सभी ने एक साथ लगाया। सुधीर त्रिपाठी ने कहा सभी को अपने देश से प्यार होना चाहिए, समाज को स्वम देना का सुख का आनन्द श्रेस्ठ है। आप पेड़ लगाए रक्तदान करे जरूरत मंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करे। जहाँ एकता होगी बहा प्रेम होगा जहां प्रेम होगा वहाँ सुख शान्ति होगी। राज कुमार यादव ने भी अच्छे अनुभव को साजा किया। अंत में सभी बाल कलाकारों को ईश्वरीय सौगात व सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









