ग्वालियर के खाटू श्याम मंदिर पर दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की भीड़

Aug 08 2022

ग्वालियर। बिरला नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर एकादशी के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। आपको बता दें हर महीने की एकादशी पर बाबा के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। आने वाले दर्शनार्थी बाबा के दर्शन करते हैं। एवं अपनी मनोकामना मांग कर बाबा से आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने बताया कि बाबा के दरबार में 4 हजार से 5 हजार लोग दर्शन करने आते हैं। वही खाटू श्याम कृष्ण के अवतार माने जाते हैं। उन्होंने अपने शीश का दान भी दिया है। इनके दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।