संजीवनी समाज सेवा संस्था ने मनाया हरियाली तीज

Aug 08 2022

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था के हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। महिलाओं ने ग्रीन ड्रेस कोड सोलह सिंगार मेहंदी रचे हाथ सखियों के साथ सभी ने सावन गीत पर सामूहिक नृत्य किया। ज्योति जैन, मेनका अग्रवाल, रितु सलूजा, रोली जैन द्वारा एकल प्रस्तुति भी की गई। महिलाओं ने डिजाइनर सॉन्ग पर रैंप कैटवॉक भी करी। हरियाली तीज कार्यक्रम में कई तरह के आयोजन भी किए गए जैसे-हरियाली तीज क्वीन, चेयररेस, एक मिनट गेम, सरप्राइस गेम, मनोरंजन गेम भी खेले और सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
कार्यक्रम में नीलम जैन, अध्यक्ष चित्रा जैन, सचिव रितु सलूजा, कोषाध्यक्ष नीलम चौहान, ज्योति जैन, मनीषा अग्रवाल, सुषमा बाकलीवाल,   ममता गुप्ता, मोनिका जैन, रोली जैन, मेनका अग्रवाल, सुनीता जैन, पूनम मुहाने, सुनीता सिसोदिया, मेघा अग्रवाल, भटनागर आंटी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन मेघा अग्रवाल ने किया और आभार सचिव सलूजा में ने किया।