सुबह तेज धूप, दोपहर में झमाझम वर्षा
Aug 08 2022
ग्वालियर। ग्वालियर का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सुबह धूप, दोपहर 12 बजे तक उमस भरी गर्मी और दो बजे के बाद वर्षा होने लगती है। हालत ये है कि सुबह लोग धूप देख बिना रेन कोट निकल जाएं तो दोपहर में वर्षा में भीगकर ही घर जाना पड़ता है। वहीं वर्षा का दौर शुरू होते ही लोग पिकनिक स्पाट के लिए निकल पड़े हैं। तिघरा, ग्वालियर फोर्ट, भदावना में लोग परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं चौपाटी पर अक्सर शाम को ही भीड़ होती है, लेकिन मौसम में बदलाव आने के बाद लोगों की भीड़ दोपहर में ही खानपान की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गई है।
जून व जुलाई ने शहर को निराश कर दिया था, लेकिन अगस्त में ऐसा नहीं हुआ है। बादल खंड-खंड में वर्षा कर रहे हैं, इससे मानसून सीजन का अहसास होने लगा है। औसत का आंकड़ा बढऩे से शहर सूखे की स्थिति से बाहर निकल आया है। क्योंकि कुल वर्षा 364 मिमी हो चुकी है। अगले चार दिनों में भी अच्छी वर्षा की संभावना है, जिससे औसत का आंकड़ा 400 के पार पहुंच जाएगा।
यदि मानसून के सिस्टम की वर्षा होती है, पूरे क्षेत्र में वर्षा होती है। वर्षा में समानता रहती है, लेकिन सीबी क्लाउट की वर्षा में समानता नहीं रहती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









