जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई

Aug 08 2022

ग्वालियर। जिला पंचायत का पहला सम्मेलन सोमवार को सिरोल रोड स्थित नवीन भवन में आयोजित हुआ। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष प्रियंक सिंह व अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। समारोह की अध्यक्षता उद्यानिक मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, डबरा विधायक सुरेश राजे और भितरवार विधायक लाखन सिंह यादव भी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त जिला पंचायतों में सोमवार को प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया था। इसमें शामिल जिम्मेदारों को उनकी जिम्मदारी से अवगत कराया गया है। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।
जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह व उपाध्यक्ष प्रियंका सतेन्द्र सिंह, सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी को नई जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर बधाई दी है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।