एपी एक्सप्रेस में आतंकवादी!, घिग्गी बंध गई 500 मुसाफिरों की
Aug 08 2022
ग्वालियर। एपी एक्सप्रेस में आतंकवादी संगठन अलकायदा के खूंखार आतंकवादी के बम व हथियारों के साथ सफर करने की सूचना पर हडक़ंप मच गया। सूचना पर आगरा से लेकर ग्वालियर ही नहीं झांसी तक जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट पर आ गई। मामले का पता चलते ही पुलिस के साथ ही बम डिस्पोजल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन में कोई भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना आगरा कंट्रोल रूम से मिली थी। जो कि किसी व्यक्ति ने आरपीएफ को दी थी। उल्लेखनीय है कि गत आधी रात के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची एपी एक्सप्रेस को आरपीएफ-जीआरपी के साथ ही स्थानीय पुलिस बल व बम डिस्पोजल स्क्वाड ने बताए गए एसी कोच को अपने कब्जे में ले लिया। पूरी ट्रेन की बोगियों की तलाश करने के बाद कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु नहीं मिलने पर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
रेल डीएसपी शुभा श्रीवास्तव व आरपीएफ निरीक्षक संजय सिंह आर्या ने बताया कि बीती रात कंट्रोल रुम आगरा से सूचना मिली थी एपी एक्सप्रेस के एसी कोच ए-वन में अलकायदा संगठन का आतंकवादी पन्द्रह अगस्त पर हैदराबाद आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार व बम लेकर सफर कर रहा है। आतंकवादी के सफर करने की सूचना मिलते ही ग्वालियर से लेकर डबरा ही नहीं बल्कि झांसी रेलवे स्टेशन को आधी रात के बाद संबंधित प्लेटफार्म को पुलिस छावनी में बदल दिया।
ट्रेन के ग्वालियर पहुंचते ही आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस अफसरों के साथ ही जवानों के साथ ही बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वाड के जवानों ने एसी कोच में सर्चिंंग कर बताए गए आतंकवादी की व अन्य संदिंग्ध सामान की तलाशी ली गई। लेकिन कोच में कोई भी आतंकवादी व संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से सभी ने राहत की सांस ली।
ट्रेन की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद झांसी पहुंची एपी एक्सप्रेस को चालीस मिनट रोककर सभी कोचों के साथ टायलेट के कोने-कोने की तलाशी ली गई। किसी भी कोच में कोई भी संदिग्ध नहीं मिलने पर आरपीएफ कमाण्डेंट से क्लियरेंस मिलने के बाद एपी एक्सप्रेस को भोपाल के लिए रवाना किया गया।
एपी एक्सप्रेस के एसी कोच की तलाशी लेने के बाद कोच ए-वन के रनिंग टीटीई जो कि दिल्ली से झांसी तक कोच इंचार्ज थे, संबंधित टीटीई से कोच की जानकारी लेने के बाद कोच में सफर करने वाले यात्रियों को आरक्षण संबंधित चार्ट का मिलान किया गया। लेकिन आरक्षित चार्ट में कोई भी व्यक्ति हैदराबाद की यात्रा करने वाला अंकित नहंीं मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









