महापौर सिकरवार ने किया राज्यपाल मंगुभाई पटेल का स्वागत
Aug 07 2022
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। विमानतल पर महापौर ग्वालियर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विमानतल पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अगवानी की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल अपरान्ह 3.45 बजे विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पर पधारे। कुछ देर रूकने के पश्चात सडक़ मार्ग द्वारा शिवपुरी जिले के लिये रवाना हुए। विमानतल पर राज्यपाल का महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना, एडीजी श्रीनिवास राव, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, निगमायुक्त किशोर कान्याल, एडीएम इच्छित गढ़पाले एवं एचबी शर्मा ने अगवानी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









