आपातकालीन स्थलो तक पहुचने की जानकारी देने वाले साइनेज बोर्ड लगाये जाये-निगमायुक्त
Aug 07 2022
ग्वालियर। शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाये गये साइनेज बोर्डो में अस्पताल सहीत अन्य आपातकालीन महत्वपूर्ण स्थलो तक पहुचने की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आम लोगो को मिल सकें। इसके लिये स्मार्ट सिटी द्वारा खास प्रयास किये जाये साथ ही शहर के प्रवेश मार्गो पर भी ज्यादा से ज्यादा इस तरह के साइनेज बोर्ड लगाये जाये। ताकि आपातकालीन स्थिती में बाहर से आने वाले पीडित व्यक्ति, इन जगहो तक आसानी से पहुंच सके। यह बात ग्वालियर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक में कही। इस बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कैसे पूर्ण किया जा सकता है, इसकी रणनीति भी बनाई गई।
निगमायुक्त किशोर कन्याल ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा चल रही परियोजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके उसके लिये जो परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। उन्हे जल्द से जल्द से संबंधित विभागों के साथ एमओय़ू साइन कर उन्हे सौपा जाये। वही जो परियोजनाये अभी प्रगतिशील हैं उन्हें भी जल्द पूर्ण करें। जिससे शहरवासियों के जीवन में सुगमता आ सके और शहर विकास को नया आयाम मिल सके।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें निगमायुक्त किशोर कन्याल, पीडीएमसी के अधिकारी कर्मचारियो सहीत स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पीडीएमसी द्वारा स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण की जा चुकी परियोजनाओं सहित क्रियान्वित परियोजनाओं की प्रगति का प्रेजेटेंशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया। निगमायुक्त श्री कन्याल ने बैठक में कहा कि जो परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं उनका उपयोग जनता द्वारा किया जाए इसके लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। वही जो परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करे ताकि आने वाले समय मे शहर विकास को नई ऊंचाई मिल सके।
समीक्षा बैठक में ट्रांसफर स्टेशन, प्रेस बिल्डिंग, स्मार्ट रोड परियोजना, स्ट्रीट एलईडी लाइट सहीत कई प्रगतिरत परियोजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही विभिन्न सडक़ो सहित स्मार्ट रोड के कार्य को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने को लेकर श्री कन्याल द्वारा अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये गए। श्री कन्याल ने आईएसबीटी, टाउनहॉल के ऑपेरशन और मेंटेनेंस सहित अन्य जो परियोजनाये निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत है उन्हें जल्द से जल्द निविदाएं जारी करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही 2 नई चौपाटी पर भी चर्चा की गई। जिसमे मुरार के लिये जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर नई जगह चुनने के लिये भी श्री कन्याल द्वारा अधिकारियो को निर्देशित किया गया। वही बैठक में प्रवेश द्वार व जक्शन सुधार व सोन्द्रीयकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। श्री कन्याल नें जक्शन सुधार व सोन्द्रीयकरण परियोजना पर चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया की जंक्शन सुधार व सोन्द्रीयकरण में लेफ्ट टर्न को क्लियर रखने का खास प्रावधान किया जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









