महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में अब्बल- शोभा सिकरवार महापौर

Aug 07 2022

ग्वालियर। लोहिया बाजार गहोई महिला मंडल द्वारा सावन की बहार तीज का त्यौहार का आयोजन रोशनी घर रोड़ पर स्थित एक निजी होटल में किया गया। आयोजन के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ वीरा लोहिया एवम सचिव रिचा विलैया ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित महापौर शोभा सतीश सिकरवार थी। अतिथियों का स्वागत समस्त पदाधिकारीयों ने किया।
 आयोजन की मुख्य अतिथि शोभा सिकरवार ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। महिलाओं का अच्छा प्रयास है समस्त आयोजन में निर्णायकमंडल में रितिका डेंगरे, अनामिका निगोतिया उपस्थित थीं। इस मौके पर करीब 200 महिलाओं का पूरा समूह एकत्रित था। इस मौके पर विजेता एवम् उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवम् मुख्य अतिथि एवम निर्णायक मंडल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को अधिक खूबसूरत बनाने के लिए संयोजक मंडल भी बनाया गया था। इसमें डाक्टर शिखा क_ल, राशि रूसिया, रश्मि सिजरिया, प्रतिभा अमर, संगीता सरावगी थी। संयोजक मंडल की टीम ने बताया कि आयोजन का बिशेष आकर्षक शिव तांडव डॉली गुप्ता का रहा। सावन की रानी रेणु नगरिया, शालिनी, प्रीति नीखरा, होम मेड राखी प्रतियोगिता में सरिता नगरिया, महिमा नगरिया, प्रियंका छिरोल्या रही। पंचयुलटी में नेहा छपरा, आश्चर्य में सुनीता विलैया को पुरस्कृत किया गया।