इमाम हुसैन की शहादत में रक्तदान शिविर लगा

Aug 06 2022

ग्वालियर। फालका बाजार स्थित सुनहरी मस्जिद एवं हज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में सुनहरी मस्जिद में इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में ब्लड बैंक जेएएच हासपीटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया गया। हाजी लियाकत हुसैन, मोहम्मद परवेज एडवोकेट, हाफिज आशिक अली, हाफिज सानू, फरमान खान, दानिश खान, राकिम खान आदि ने रक्तदान किया।