शहीद नरेंद्र सिंह राणा को श्रद्धासुमन किए अर्पित

Aug 06 2022

ग्वालियर। कारगिल शहीद नरेंद्र सिंह राणा के शहीद दिवस पर हुरावली स्थित प्रतिमा पर मुख्य अतिथि मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कारगिल शहीद नरेंद्र सिंह राणा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम प्रेम और भाईचारे के साथ जनसेवा के भाव से काम करने का संकल्प लें।