एनजीटी की रोक के बाद भी रात होते ही शुरू हो जाता रेत का अवैध खनन, प्रशासन मौन

Aug 06 2022

ग्वालियर। पिछले दिनों ग्वालियर जिले के डबरा में एनजीटी की रोक के बाद भी चल रहे अवैध खनन को लेकर डबरा एसडीएम के द्वारा करीब आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई। लेकिन एनजीटी की रोक के बावजूद भी ग्वालियर जिले के डबरा में अवैध खनन रोकने का नाम नहीं ले रहा है। हम बात कर रहे हैं डबरा तहसील की जहां पर शाम होते ही लोकल रेत माफिया जमकर रेत का उत्खनन सिंध नदी के घाटों से कर रहे हैं। 
स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से शाम होते ही लोकल रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं। रेत का अवैध खनन सिंध नदी के घाटों से भी रेत का अवैध उत्खनन प्रशासन की नाक के नीचे से किया जा रहा है। रेत माफियाओं की सक्रियता व गठजोड़ नेटवर्क की बात करें। तो उन पर प्रतिबंध लगाने वाला कोई नहीं है। एनजीटी की रोक के बावजूद लोकल रेत माफिया भी स्थानीय प्रशासन से मिलकर रेत का अवैध उत्खनन कर बेधडक़ होकर परिवहन करने में जुटे हुए हैं। एक तरफ प्रशासन नगरीय निकाय चुनाव में व्यस्त था। वही रेत माफिया इसका सही फायदा लेते हुए शाम होते ही सक्रिय हो जाते थे, और रेत का बेखौफ उत्खनन कर शासन प्रशासन को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। इन सब के बाबजूद रेत माफिया सक्रिय है लेकिन स्थानीय प्रशासन इन रेत माफियाओं पर कोई कार्यवाही नही करता है। जिससे उनके हौसले बुलंद है और उनके आगे सारे नियम कानून शिथिल है। रेत के अवैध काले कारोबार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रशासन समेत सत्ता पक्ष के कद्दावर नेताओं से जुड़े होने के कारण उन पर प्रशासन भी कार्यवाही करने से डरता है।