तिरंगा यात्रा के दौरान जाम में फंसे लोगों ने निकाला ट्रैफिक कर्मियों पर गुस्सा
Aug 06 2022
ग्वालियर। शनिवार को शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बाड़े से शुरू हुई और फूलबाग तक आनी थी। तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक को कई जगहों पर रोका गया था और कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ट्रैफिक डायवर्सन में फंसे लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। यहां तक कि लोगों ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज भी किया।
शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का रूट पहले से ही निर्धारित कर दिया गया था। इसलिए जिस रूट से यात्रा निकाली जा रही थी। उस पर आने वाले ट्रैफिक को जगह जगह रोका गया था। साथ ही कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ऐसे में सडक़ पर कई जगहों पर लोगों को रोका गया था। गर्मी व धूप की वजह से जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे थे। ऐसे में जब यात्रा के नदी गेट पर रोके गए ट्रैफिक में शामिल कुछ युवाओं व लोगों की ट्रैफिक कर्मचारियों से बहस होने लगी। यहां तक कि नौबत हाथापाई पर आ गई।
नदी गेट पर पुलिस कर्मियों से बहस कर रहे एक युवक ने मौजूद पुलिस कर्मी पर गाली देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। साथ ही शाम तक उसे देखने की धमकी भी दी। युवक से विवाद के बाद अन्य लोगों की भी पुलिस कर्मियों से बहस हुई। हालांकि बहस काफी देर तक चली। लेकिन जब तक यात्रा गुजर नहीं गई तब तक पुलिस कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। एक बार तो मौके पर अधिक विवाद की स्थति पैदा होने वाली थी। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









