1000 स्कूली छात्रों ने एक किलोमीटर से लंबी तिरंगा यात्रा निकाली
Aug 06 2022
ग्वालियर। स्कूली बच्चों ने कमाल कर दिया। करीब एक किलोमीटर (1111 मीटर) से लंबे तिरंगे को सिर पर उठाकर एबनेजर स्कूल के 1000 बच्चे बाड़ा से होते हुए फूलबाग मैदान पहुंचे। हर घर तिरंगा अभियान के चलते इस 100 किलो वजनी तिरंग को लाने वाले बच्चों का फूलबाग पर सम्मान किया गया। इतना लंबा और भव्य तिरंगे को देखकर शहर के लोग आश्चर्य चकित रह गए। जहां-जहां से यात्रा निकली लोगों ने उसका सम्मान किया और सैलूट किया। फूलबाग पर एक भव्य समारोह में तिरंगा को लाने वाले स्कूली बच्चों की तारीफ की गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की धारा से शहर को जोडऩे के लिए शहर के एबनेजर स्कूल ने अनूठी पहल की है। शनिवार 6 अगस्त को महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, एमएलबी रोड होते हुए फूलबाग तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर ( 1111 मीटर) से ज्यादा लंबे राष्ट्रध्वज को लेकर 1000 बच्चे महाराज बाड़ा से निकले। यह तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों पर होती हुई फूलबाग मैदान तक आई। पुलिस, बीएसएफ, एसएएफ के बैंडों की राष्ट्रधुन के साथ यह तिरंगा यात्रा जब शहर के लश्कर इलाके से गुजर रही थी तो पूरा माहौल राष्ट्र भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत-संगीत से पूरा शहर गूंज उठा। जब यह तिरंगा यात्रा फूलबाग पर पहुंची तो यहां पुष्प वर्षा भी की गई। फूलबाग मैदान में संभागायुक्त आशीष सक्सेना, एडीजी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, एडीएम डा इच्छित गढ़पाले, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया।
यह विशाल तिरंगे को गुजरात के सूरत में तैयार कराया गया था। करीब 1111 मीटर और 100 किलो वजन वाले इस तिरंगे को तैयार करने में 20 दिन से ज्यादा समय लगा। साथ ही पांच लाख रुपए का खर्च इसमें आया है। इसको उठाकर ले जाने में एबनेजर स्कूल सहित अन्य स्कूलों के 1000 स्कूली छात्र और सवा सौ स्टाफ मेंबर व बाहर के लोग लगे हैं। तिरंगे के एक तरफ 350 से 400 स्कूल छात्र थे। इतने ही छात्र दूसरी तरफ थे।
हम सब भारतवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर आप सभी शहरवासियों ने तिरंगा यात्रा में बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए आगे आकर पुष्प वर्षा की है। जहाँ से भी बच्चों की तिरंगा यात्रा निकली उसका तालियों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगा कर जिले के सभी नागरिक हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सक्सेना, एडीजी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, एडीएम डा इच्छित गढ़पाले, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









