एसएसपी अमित सांघी को मिला सराहनीय सेवा पदक

Aug 05 2022

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के एसएसपी अमित सांघी को सराहनीय सेवा पदक दिए जाने की घोषणा हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें यह पदक दिया जाएगा। सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पदक देने की घोषणा हुई है। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले ऐसे पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाता है, जिनकी सेवा 25 वर्ष से अधिक की हो। एसएसपी अमित सांघी की सेवा को 27 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस बार एसएसपी अमित सांघी को सराहनीय सेवा पदक दिया जा रहा है।