मिठाई कारोबारी की हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया] पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
Aug 05 2022
ग्वालियर। हुरावली में मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी पुराने मित्र के घर पर खून से लथपथ मिला है। परिजन ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह लोग उसे घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी। हत्या का मामला बीते वर्ष सिरोल में हुए छात्र पारस जौहरी हत्याकांड से जुड़ गया है। मृतक के छोटे भाई का नाम पारस हत्याकांड में था।
हमलावर कहते थे कि मौत का बदला मौत से होगा। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव को स्पॉट से उठाने के दौरान पुलिस का परिजन ने विरोध किया। जिसके घर में शव मिला था, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
सिरोल के हुरावली में रहने वाला छत्रपाल सिंह बघेल मिठाई कारोबारी है। हुरावली चौराहा पर ही उनकी मिठाई की दुकान है। शुक्रवार दोपहर सिरोल निवासी सुनील जाटव, धर्मेन्द्र जौहरी व यदुनाथ भदौरिया व एक अन्य उसे घर से बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद परिजन को सूचना मिली कि यदुनाथ भदौरिया के घर में छत्रपाल खून से सना पड़ा है। उसके सीने और पेट के बीच में गोली लगी है। इस पर उसके परिजन स्पॉट पर पहुंचे, तो बाहर से कुंडी लगी थी। कुंडी खोलकर अंदर आए, तो देखा अंदर छत्रपाल सिंह बघेल गंभीर हालत में पड़ा हुआ था।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाया। परिजन का कहना है कि सुनील और धर्मेन्द्र जौहरी ही छत्रपाल को घर से बुलाकर ले गए थे। उसे गोली मार दी है। पुलिस ने यदुनाथ भदौरिया को हिरासत में ले लिया है। इसके घर पर छत्रपाल मिला था।
घटना के बाद जब पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का प्रयास किया, तो स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी के सामने लेट गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों से झूमाझटकी भी हुई है।
छात्र पारस जौहरी हत्याकांड का बदला
करीब दो साल पहले सिरोल के जाटव मोहल्ला में बीए के छात्र की उसके ही घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे हमलावरों ने तलवारों से काटकर हत्या कर दी थी। मामले में छत्रपाल के भाई कृष्णा का नाम आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद से पारस जौहरी के दोस्त और परिवार के सदस्य लगातार धमका रहे थे कि हत्या का बदला हत्या से लिया जाएगा। कुछ दिन पहले भी धमकी दी थी।
सीएसपी रत्नेश तोमर का कहना है कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगाया है। चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एक आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









