परिषद में प्रवेश नहीं देने पर पत्रकारों ने दिया धरना

Aug 05 2022

ग्वालियर। शुक्रवार को नगर निगम परिषद के सभापति चुनाव में पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर परिषद के मुख्य द्वार पर पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना था कि नगर निगम परिषद के सभापति चुनाव में यहां परिषद भवन में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। वही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कवरेज करने से रोका गया है। जबकि पिछले 30 वर्षों से परिषद की कार्यवाही में एवं मतदान में पत्रकार कवरेज करते रहे हैं। 
लेकिन इस बार पत्रकारों को बाहर ही रोक दिया गया, इसको लेकर शुक्रवार को सभी पत्रकार एवं मीडियाकर्मियों के साथ सांकेतिक धरना दिया गया है। धरने में पहुंचे विधायक सतीश सिकरवार ने पत्रकारों को आगे आने वाले समय में परिषद भवन में कवरेज करने की बात पर कहकर धरना समाप्त कराया। 
धरने में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रदीप तोमर, सुरेश सम्राट, सरदार गुरुचरण सिंह, जोगिंद्र सिंह, अर्पण राउत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, हरीश चंदा, दीपक तोमर, सुनील पाठक, विनोद शर्मा,जावेद खान, नासिर गौरी, विनोद शर्मा, विक्रम सिंह भदोरिया, भूपेंद्र साहू, विक्रम प्रजापति, राकेश वर्मा, मुकेश बाथम, रघुवीर कुशवाह, पवन पाल, कोकसिंह, एमपी कुशवाह, जीतेंद्र परिहार, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।